Wednesday, March 18, 2026
HomeUttarakhandप्रधानमंत्री का देहरादून दौरा रहा फ्लॉप शो -धीरेंद्र प्रताप 

प्रधानमंत्री का देहरादून दौरा रहा फ्लॉप शो -धीरेंद्र प्रताप 

spot_img

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज देहरादून में हुई रैली को फ्लॉप शो करार दिया है ।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया था कि इस रैली में 100000 से ज्यादा लोग भाग लेंगे परंतु आज प्रधानमंत्री की रैली 5 अंकों से आगे ना बढ़ सकी और मुश्किल से 10000 लोग ही वहां पर इकट्ठे हो पाए जोकि भाजपाई दावे का शर्मनाक 10 फ़ीसदी प्रतिशत ही है ।

प्रताप ने कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का ग्राफ आज जब पूरे देश में गिर गया है तब उत्तराखंड के लोग क्यों प्रधानमंत्री के गीत गाने लगे यह भाजपा की समझ में नहीं आ रहा है ।उन्होंने प्रधानमंत्री को जनविरोधी, किसान विरोधी और उत्तराखंड विरोधी करार दिया। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ आज हुए फ्लॉप शो से साबित हो गया है कि भाजपा की राज्य में 2017 की लोकप्रियता अब लगातार उतार पर है और फरवरी के चुनाव भाजपा के लिए वाटरलू साबित होंगे ।

उन्होंने कहा कि सारे परेड ग्राउंड की खाली पड़ी कुर्सियां प्रधानमंत्री को साफ बता रही थी की 2022 का विधानसभा चुनाव ही नहीं 2024 का लोकसभा चुनाव भी भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के दांत खट्टे करने को तैयार है ।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments