Saturday, March 21, 2026
HomeUttarakhandप्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने तिरंगा रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने तिरंगा रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

spot_img

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया रैली में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी और एस आई एम टी कॉलेज के अध्यापकों और छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपक बेहड़ के नेतृत्व में एक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत हजारीलाल पेट्रोल पंप से की गई जिसमें नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार सक्सेना एवं एस आई एम टी के अध्यापकों के अलावा छात्र छात्राओं ने भाग लिया। रैली को व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला और कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा द्वारा संयुक्त रुप से झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली हजारीलाल पेट्रोल पंप से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होकर गुजरी उस दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने व्यापारियों से 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक अपने प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान करते हुए उन्हें तिरंगे झंडों का वितरण किया गया। तिरंगा जागरुकता रैली मुख्य बाजार,सकैनिया मोड़, अनाज मंडी एबं पंजाबी कॉलोनी और गूलरभोज रोड़ होते हुए वापस पेट्रोल पंप पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने आजादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई। रैली में एस आई एम टी के बच्चों ने सहभागिता करते हुए ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गाकर देशभक्ति के जज्बे को जागृत करने का कार्य किया गया।वही दीपक बेहड़ ने सभी से 13-15 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की अपील की गयी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार सक्सेना के नेतृत्व में पालिका कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर तिरंगे झंडे लगाए गए। रैली में चिराग मुरादिया आशु अनेजा, गौरव अनेजा, नितिन छाबड़ा एबं एस आई एम टी स्टाफ सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments