Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandप्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की अनूठी पहल, मातृशक्ति ने फहराया तिरंगा

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की अनूठी पहल, मातृशक्ति ने फहराया तिरंगा

spot_img

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाये जाने को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने एक अनूठी पहल करते हुए मातृ शक्ति को सम्मान देते हुए उन्हें ध्वजारोहण करने का अवसर प्रदान किया गया। व्यापार मंडल की इस अद्भुत पहल की हर ओर सराहना की जा रही है।

15 अगस्त के मौके पर आजादी के अमृत महोत्सव की 76 वीं वर्षगांठ को यादगार बनाए जाने के उद्देश्य से व्यापार मंडल ने एक अनूठी पहल करते हुए महिलाओं के हाथों ध्वजारोहण करने की एक अद्भुत मिसाल कायम की। रविवार को मनिहारी गली में व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला और कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा के नेतृत्व में आयोजित किए गए ध्वजारोहण कार्यक्रम में समाज सेविका मीनू पाल ,भावना छाबड़ा एवं पूजा हुड़िया द्वारा राष्ट्रध्वज के रंग की पोशाक पहनकर संयुक्त रूप से तिरंगा फहराकर एक अनोखी ओर सराहनीय पहल व्यापार मंडल द्वारा की गई। इस दौरान मीनू पाल ने कहा कि महान देशभक्तों की शहादत एवं कुर्बानियों की बदौलत ही हम आजादी से जीवन जी रहे हैं इस आजादी को बरकरार रखने के लिए हमारा फर्ज है कि उन देशभक्तों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए जिन्होंने देश के खातिर अपने प्राणों को न्यौछावर किया है उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को भी देशभक्ति की उन वीर गाथाओं के बारे में बताना चाहिए। इस दौरान राष्ट्रगान के उपरांत देशभक्ति के गीत एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर कुलवीरी चौधरी ,कंचन बेहड़, किरण पोपली, लक्ष्मी चौहान, शिल्पी चावला,रेनू बिष्ट,मीरा देवी, ज्योति राज अरोरा के अलावा हरिचंद छाबड़ा,राजकुमार भुड्डी, डॉ ओ पी खुराना, नितिन छाबड़ा, गौरव अनेजा, चिराग मुरादिया डॉ.सोनू विश्वास,विशंभर लाल, सुनील छाबड़ा, ओमप्रकाश गरीबदास, लेखराज तनेजा, शिव कुमार, सोमनाथ छाबड़ा, मनोज गुंबर, विजय छाबड़ा, टिंकू अनेजा, कृष्ण लाल सुधा, कृष्ण लाल अनेजा सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments