Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandफिल्म द कश्मीर फाईल्स को उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री करने पर चुघ...

फिल्म द कश्मीर फाईल्स को उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री करने पर चुघ ने कार्यवाहक सीएम धामी का जताया आभार

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। कश्मीरी में नरसंहार को उजागर करने वाली फिल्म द कश्मीर फाईल्स को उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री करने पर उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। बता दें उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने पिछले दिनों देहरादन में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया जिसके बाद प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यवाहक सीएम के इस फैसले का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। चुघ ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार को उजागर किया गया है। जिससे आज तक दुनिया अनजान थी। श्री चुघ ने कहा कि यह महज एक फिल्म नहीं बल्कि एक ऐसा दस्तावेज है जिसे सार्वजनिक करने की हिम्मत आज तक किसी ने नहीं जुटाई। फिल्म के निर्देशक ने महज पांच करोड़ में इस फिल्म को बनाकर अनूठा उदाहरण पेश किया है। द कश्मीर फाईल्स फिल्म उस हकीकत को बयां करती है जिसे आज तक देशवासियों से छिपाकर रखा गया था। आज की पीढ़ी को यह जानने कि हमारे अपने देश में कश्मीरी पंडितों के साथ क्या जुल्म हुआ। वहीं उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश प्रवक्ता आशीष छाबड़ा ने भी फिल्म को टैक्स फ्री करने पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने एक सच्चाई को भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में उजागर किया है। वास्तव में यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि एक मकसद है, एक छूटा लक्ष्य है, जिसे सरकार भी भूल गई थी।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments