भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रुद्रपुर फूलसुंगी निगम क्षेत्र में टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया । जिसमे एएनएम दीपा जोशी की टीम द्वारा सभी का टीकाकरण किया गया।
विधायक राजेश शुक्ला के निर्देश पर फुलसूंगी क्षेत्र में कोरोना टीकाकरण कैम्प लगाया गया। जिसका उद्घाटन समाजसेवी मनीष शुक्ला ने किया। फुलसूंगी क्षेत्र के तमाम निवासियों ने विधायक शुक्ला से टीकाकरण कैम्प लगाये जाने की मांग की थी। जिस पर शुक्रवार को टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में लगभग 500 लोगो को कोरोना टीकाकरण किया गया। वही 16 अगस्त को दोबारा वृहद कैम्प आयोजित किया जाएगा।



