भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।ग्राम फौजी मटकोटा शिव मंदिर परिसर में भारत भूषण चुघ ने कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया। चुघ ने बताया कि आज हमारे देश मे कोरोना की दूसरी लहर भयानक रूप से अपने पैर पसार रही है, इसलिए अपने देश की वैक्सीन पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि वेक्सीन को ले कर समाज में कई तरह की भ्रांतियां हैं, वेक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है किसी भी प्रकार की भ्रांतियों पर ध्यान न दे, ऐसी भ्रांतियों से बचे और अपनी बारी आने पर वेक्सीन अवश्य लगवाये। श्री चुघ ने कहा कि मास्क का प्रयोग करे, सामाजिक दूरी बनाये, अपने हाथों को साबुन से बार बार धोयें अथवा सेनेटाइज करें, इसी के साथ सरकार की जारी सभी गाईड लाइनों का पालन अवश्य करें। इस दोरान एएनएम दीपा जोशी, साक्षी रानी, शोभा वर्मा समेत कुँवर पाल दहिया, श्याम सिंह चौहान, केशव शर्मा, देवेन्द्र सिंह बामल, हरेन्द्र सिंह बामल, राकेश मलिक, अजय जखमोला, त्रिसूली देवी, हीरा देवी, ऋषिपाल, सन्तरेस, हंसा सिंह, शान्ति देवी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, ऊषा बिष्ट, रजनी बिष्ट, योगेन्द्र, पुष्पा लोहनी, शांति वर्मा, वीरेन्द्र सिंह तोमर, विजय पाल रावत, ऊषा रावत, राम सिंह आदि उपस्थित थे।
फौजी मटकोटा में कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ
RELATED ARTICLES



