भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। दिव्य देवभूमि कल्याण समिति ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को कंबल व गद्देे वितरण किये। समिति सदस्यों ने शहर की मलिन बस्तियों में जाकर लोगों का हालचाल जाना व जरूरत का सामान उपलब्ध कराया और साथ ही खाने आदि की व्यवस्था भी कराई। समिति के लोगों ने भूतबंगला, खेड़ा, रम्पुरा, जगतपुरा अन्य स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को लगभग दो सौ गद्दे व कंबल भी बांटे। समिति की अध्यक्ष रीना जौहरी ने कहा कि जिन स्थानों पर बाढ़ का कहर बरपा है समिति वहां जाकर लोगों को खाने के लिए भोजन उपलब्ध करा रही है। समिति के महामंत्री अमन सिंह ने समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाएं और लोगो की हर सम्भव मदद करे। वितरण करते वालो में वीरेंद्र वर्मा, विकास सक्सेना, विक्रांत जौहरी, मुकेश रस्तोगी समेत अन्य लोग शामिल थे।
बाढ़ पीड़ितों को बांटे कंबल व गद्दे
RELATED ARTICLES



