Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandबिना पगार कार्य करने पर मजबूर मनरेगा कर्मी  

बिना पगार कार्य करने पर मजबूर मनरेगा कर्मी  

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।15 वर्षों से मनरेगा योजना को योजना के अंतर्गत रखे हुए दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की नियमितीकरण की मांग पूरी न होने पर मनरेगा कर्मी काम पर लौट चुके है । हालांकि गढ़वाल मंडल की तरह कुमाऊं मंडल के मनरेगा कर्मियों ने भी कार्य बहिस्कार किया था। लेकिन वेतन कटौती को लेकर मनरेगा कर्मी फिर से काम पर लौट चुके है।

मनरेगा कर्मचारी संगठन के प्रदेश सचिव और उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष कपिल देव गंगवार ने बताया कि अपनी मांगो को लेकर मनरेगा कर्मी पहले भी हड़ताल पर जा चुके थे । लेकिन अब तक आश्वासन के अलावा मनरेगा कर्मियों को अब तक कुछ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि बीते नौ माह से बिना मानदेय के मनरेगा कर्मी आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। गंगवार ने बताया कि कर्मियों को आने वाली कैबिनेट में मांगों के पूरे हो जाने की उम्मीद है। जिसके चलते मनरेगा कर्मियों द्वारा बिना वेतन के काम किया जा रहा है ।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments