Sunday, June 22, 2025
HomeUttarakhandबुक्सा आदिम जनजाति सेवा कल्याण समिति ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

बुक्सा आदिम जनजाति सेवा कल्याण समिति ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। केंद्रीय बुक्सा आदिम जनजाति सेवा कल्याण समिति की एक विशाल बैठक आहूत की गई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन करने के अलावा बाजपुर एवं गदरपुर ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

समिति ने मुकेश सिंह को जिला कार्यकारिणी का सदस्य, लाखन सिंह को जिलाध्यक्ष, शीला देवी को महिला जिला उपाध्यक्ष, स्वरूप सिंह को जिला सचिव, लाखन सिंह को जिला संगठन मंत्री, देव सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी तथा संजय सिंह को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने की घोषणा की। जबकि श्याम सिंह को गदरपुर का ब्लॉकध्यक्ष, प्रीतम सिंह को उपाध्यक्ष, सावित्री देवी को महिला उपाध्यक्ष, भूप सिंह को संगठन मंत्री, संजू सिंह एवं रवि सिंह को सदस्य बनाया गया। वही, पार्वती देवी को बाजपुर ब्लॉक का महिला उपाध्यक्ष, राकेश सिंह को मीडिया प्रभारी एवं नरेश सिंह को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपते हुए उनके उज्जल भविष्य की कामना की गई। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष मोहन सिंह, सचिव स्वरूप सिंह, हरि सिंह, प्रताप सिंह, परमजीत सिंह, राजकुमार सिंह, भारत सिंह आदि के अलावा काफी संख्या में बुक्सा जनजाति के लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments