Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandबुध पूर्णिमा पर भगवान गौतम बुध की प्रतिमा पर विधायक ने किया...

बुध पूर्णिमा पर भगवान गौतम बुध की प्रतिमा पर विधायक ने किया माल्यार्पण

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। बुध पूर्णिमा के अवसर पर बागवाला झील काॅलोनी में विधायक राजकुमार ठुकराल ने भगवान गौतम बुध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि महात्मा गौतम बुध के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। विधायक ठुकराल ने कहा कि बैशाख महीने की पूर्णिमा को बुध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि को ही बौध धर्म के संस्थापक महात्मा बुध का जन्म हुआ था। हिंदुओं में उनके जन्मदिन को बुध पूर्णिमा के नाम से मनाया जाता है। जबकि बौध धर्म के अनुयायी इसे बुध जयंती के रूप में मनाते हैं। इस दौरान विधायक ठुकराल ने भगवान बुध के आदर्शों पर चलने का आहवान भी किया। इस अवसर पर राकेश कुमार, रामनिवास, सुनील राम, मनोहर, अंगद कुमार, सोनू कुमार, भाजपा नेता भरत मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र रावत, बंटी कोली आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments