Sunday, March 22, 2026
HomeUttarakhandबैंको की हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी, लोगो को उठानी पड़ी...

बैंको की हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी, लोगो को उठानी पड़ी परेशान

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। बैंकों के निजीकरण के विरोध में जिले में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। विरोध में बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार व वित्तमंत्राी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही कामकाज पूरी तरीके से बंद रखे। वही बैंकों के एटीएम खाली रहने से भी लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आहवान पर सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी सुबह के समय काशीपुर बाईपास रोड स्थित पीएनबी बैंक में एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में हड़ताल के दौरान खुले हुए बैंकों में पहुंचे और उनसे नाराजगी जताते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इस मौके पर बैंक कर्मियों ने आरोप लगाया कि बैंकों का निजीकरण कर कॉर्पाेरेट पूंजीपतियों को लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर समीर राय, आरके छावड़ा, मनोहर सिंह, बलवंत सिंह, मनीष टोलिया, राहुल यादव, कैलाश राणा, शकील अहमद, मयंक, राजकुमार, विकास कुमार, सुनील कुमार समेत एसबीआई, सेंटर बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑपफ महाराष्ट्रा, पीएनबी, बीओबी, यूनियन बैंकों समेत कई बैंकों के कर्मचारी मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments