भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप राजा कॉलोनी की विधवा महिला कामिनी शर्मा को उसके ससुर ब ननद बेदखल कर घर से निकाल रहे थे और उसके तीन नाबालिग बच्चों सहित उसे सड़क पर आने को मजबूर कर रहे थे जब भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो संगठन के पदाधिकारियों ने पहुंचकर विधवा महिला कामिनी शर्मा को उसका हक दिलाया और ट्रांजिट कैंप पुलिस की मदद से उसके ससुर के मकान के ताले को खुलवा कर उसका हिस्सा उसे दिलवा दिया कामनी शर्मा ने संगठन के कार्यालय आवास विकास पहुंचकर संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और संगठन की सदस्यता ली संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार में संगठन के सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर गरीबों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहने को कहा इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट महानगर अध्यक्ष महेश गंगवार महिला महानगर अध्यक्ष शीला चौधरी महिला जिला अध्यक्ष सुमन पन्त जिले की वरिष्ठ उपाध्यक्ष ममता श्रीवास्तव ट्रांजिट कैंप कृष्णा कॉलोनी की अध्यक्ष सीमा शर्मा महासचिव ममता विश्वास प्रदेश सचिव विजय कुमार गुप्ता अवनि राय मीनू राय विकास रस्तोगी सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे
भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने दिलाया विधवा महिला को उसका हक
RELATED ARTICLES



