Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandभाईचारा एकता मंच ने किया धरना रत आंदोलनकारियों का सम्मान

भाईचारा एकता मंच ने किया धरना रत आंदोलनकारियों का सम्मान

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे राज्यआंदोलनकारियों को भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार एवं प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट ने धरना स्थल शहीद स्मारक देहरादून पहुंच कर अपना समर्थन दिया और धरना स्थल पर बैठे सभी राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान किया धरना स्थल पर मौजूद राज्य आंदोलनकारियों ने भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों का समर्थन देने पर धन्यवाद दिया इस अवसर पर भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा चलाए जा रहे खाद्यान्न घोटाले को भी आंदोलनकारियों ने अपना समर्थन दिया है वही भाईचारा एकता मंच ने राज्य आंदोलनकारियों की मांगों को पूरा करने के लिए हर स्तर से उनका सहयोग करने का आश्वासन दिया है धरना स्थल पर भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार एवं प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य जिस परिकल्पना को लेकर बनाया गया था वह पूरी नहीं हुई और उत्तराखंड राज्य में निवासरत युवा आज भी अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर जूझ रहे हैं घोटालों का प्रदेश बनकर उत्तराखंड की जो पहचान बन रही है उसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और राज्य आंदोलनकारी एवं भाईचारा एकता मंच मिलकर उत्तराखंड को स्वच्छ एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments