भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने जिला पूर्ति कार्यालय में लोगों के राशन कार्ड की समस्याओं को लेकर धरना दिया। उन्होंने राशन कार्ड को लेकर आम जनता को आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने शीघ्र ही सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
मंच के संस्थापक सौरभ गंगवार एवं केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचकर धरना दिया।इनका कहना था कि विभागीय लापरवाही के कारण आम जनता को राशन कार्ड ऑनलाइन कराने की समस्या सामने आ रही है। साथ ही शहर के राशन डिपो धारकों द्वारा गरीब जनता का शोषण किया जा रहा है। इन डिपो पर राशन लेने पहुँचने वाली गरीब जनता के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करा दिया जाएगा आगे से किसी तरह की शिकायत का अवसर नहीं मिलेगा।
धरना देने वालों में मंच के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा प्रभारी प्रदीप कुमार सागर, मुख्त्यार अहमद, महिला जिला अध्यक्ष सुमन पंत, शीला चौधरी, पूजा डे, अनीता, सुमित्रा, सिमरन कौर सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।



