भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा उत्तरी मंडल के मंडल अध्यक्ष बबलू सागर द्वारा जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा की संस्तुत पर मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी का पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा सुरेश कोली द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
कोली ने सभी से आने वाले 2022 के चुनाव में जुट जाने व उत्तराखंड में फिर से भाजपा सरकार बनाने को जुटने का आह्वान किया। कोली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है और आने वाला कल युवाओं का है। युवाओं की बदौलत राज्य में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, अंकित कुमार, राज कोली, बंटी राजोरिया, विशाल कुमार, विपिन कोली, कविता सागर, रमेश पाल, विद्यासागर, शिवकुमार शिबू,सहित अनुसूचित मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



