भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा व जिला पंचायत सदस्य भाजयुमो अध्यक्ष जगदीश विश्वास ने संयुक्त रुप से ग्रामीण क्षेत्र संजय नगर महतोष में सीसी रोड का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से क्षेत्र की जनता को अवगत भी कराया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर जनहित में कार्य किये जा रहे हैं, जिससे लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की बदौलत प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, भाजयुमो अध्यक्ष जगदीश विश्वास, आयुष चिल्लाना, सरिता चौधरी, नविजान, ग्राम प्रधान सुरजीत कीर्तनिया, कार्तिक ओझा, खोकन विश्वास, मनोज हलदार, दयाल सिकदार, वटिप विश्वास, सूरज विश्वास, विपलव, कृष्णा, पितिष जुलफिकार, सविजान प्रधान, नरोत्तम बाला, रवि आदि मौजूद रहे।



