Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandभाजपा महिला मोर्चा ने किया महिलाओं को सम्मानित

भाजपा महिला मोर्चा ने किया महिलाओं को सम्मानित

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किच्छा रोड स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर किया गया। जिसमें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी, जिला कृषि अधिकारी विधि उपाध्याय शुक्ला, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शैली फुटेला, विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश महिला प्रवक्ता मोनिका गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर विधि उपाध्याय शुक्ला, बीना सिब्बल, कमलेश बिष्ट और दीपा जोशी को शाॅल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राजकुमारी गिरी ने कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। शिव अरोरा ने कहा कि दृढ इच्छा शक्ति एवं शिक्षा ने नारी मन को उच्च आकांक्षाएं सपनों के सप्तरंग एवं अंतर्मन की परतों को खोलने की नई राह दी है। जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते है। विधायक ठुकराल ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के हित सुरक्षित हैं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं।

शैली फुटेला ने कहा कि प्राचीन काल से ही आज नारी समाज के हर क्षेत्र में बखूबी अपनी भागीदारी का निर्वहन कर रही है।इस अवसर पर रश्मि रस्तोगी, कमलेश बिष्ट, रेनू भंडारी, श्वेता मिश्रा, ममता राठौर, मीना शर्मा, ओमवती चैहान, रमा ठाकुर, पिंकी, सीमा, खुशी, माया देवी, संतोष सक्सेना, मालवती, नवनीत कौर, सनी गुप्ता ,मीरा देवी, शिपाली, राधिका, आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments