Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandभाजपा रुद्रपुर ग्रामीण मण्डल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

भाजपा रुद्रपुर ग्रामीण मण्डल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भाजपा रुद्रपुर ग्रामीण मण्डल कार्यसमिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गयी। बैठक में कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया गया।

ग्राम हरदासपुर में आयोजित ग्रामीण मण्डल कार्य समिति की बैठक का शुभारम्भ मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार, विधायक राजकुमार ठुकराल, वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के सह संयोजक भारत भूषण चुघ, भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरीश भट्ट, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, मण्डल के महामंत्री दुलाल मलिक, आयुष चिलाना आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता राजेश कुमार ने कहा कि भाजपा प्रदेश में एक बार फिर प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने पुष्कर सिंह धामी के रूप में युवा और उर्जावान सीएम दिया है जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित की सोच रखने वाली पार्टी है। विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी उत्तराखण्ड में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितने भी जतन कर ले वह अब उबरने वाली नहीं। कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देकर उत्तराखण्ड की जनता को पारदर्शी सरकार दी है। सुरेश परिहार ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता एक परिवार की तरह है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। आज युवाओं में जो जोश है वह जोश पार्टी को एक बार फिर प्रचण्ड बहुमत तक ले जायेगा।

इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता चौधरी, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री जुल्फिकार अली, ज्ञान सिंह चौहान, बीडीसी गुरबाज सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुदर्शन विश्वास, ग्राम प्रधान विजेन्द्र सिंह, निर्मल सिंह, मंदीप वर्मा, सुभाष शर्मा, कुंवर पाल सिंह, सतीश कक्कड़, जाकिर लाला, कैप्टन कदम सिंह, प्रमोद बोरा, राजकुमार, लक्ष्मण, मुरलीधर सिंह, मनोज मिस्त्री, तेज सिंह, शांति बाला, तापस आदि समेत तमाम भाजपाई मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments