Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandभाजपा सरकार में हुआ हर वर्ग का विकास: शिव अरोरा

भाजपा सरकार में हुआ हर वर्ग का विकास: शिव अरोरा

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के वार्ड नं 2 व 8 में प्रवास के दौरान आमजन एव कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत भी किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि आने वाले कुछ समय मे विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको देखते हुए हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रो में आमजनमानस के बीच जाना चाहिए एवं भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को जनता के बीच रखना चाहिए। शिव अरोरा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है, जिसको देखते ही प्रतीत होता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा रुद्रपुर विधानसभा सहित पूरे उत्तराखंड में जीत हासिल करने वाले हैं। उन्होन कहा कि वर्तमान समय मे कांग्रेस पार्टी से जनता का मोह भंग हो चुका है इन्होंने सत्ता में रहते हुये सिर्फ देश को लूटने व भ्रष्टाचार करने का कार्य किया है। कहा कि रुद्रपुर में निरन्तर हर क्षेत्र में सडको के जाल बिछाये जा रहे हैं एवं आने वाले समय मे भी सभी के सहयोग से अनेको विकास कार्याे को किया जायेगा । इस दौरान धीरेश गुप्ता, किरन राठौर, हीरालाल गंगवार, शम्मी गुप्ता, अनिता बरेठा, डीके गंगवार, ममता राठौर, भूपराम लोधी, दीपू रस्तोगी, ईश्वरी राठौर, गिरीश राठौर, प्रेमपाल गंगवार, कृष्णपाल गंगवार, सतपाल गंगवार, रवि गंगवार, मंगलसेन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments