Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandभाजयुमो करेगी पूर्व सैनिको व उनके आश्रितों को सम्मान

भाजयुमो करेगी पूर्व सैनिको व उनके आश्रितों को सम्मान

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। प्रदेश भर में सैनिको के सम्मान के लिए भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सैन्य सम्मान कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिसका आगाज ऊधमसिंह नगर जिले में 3 अप्रैल को काशीपुर में किया जाएगा।

एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजयुमों के प्रदेश मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक सागर गोयल ने बताया कि भाजपा की ओर से पूर्व सैनिको व शहीद हुए सैनिको के आश्रितों के सम्मान के लिए प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 2 अप्रैल से 7 अप्रैल तक किया जा रहा है। जिसकी जिम्मेदारी संगठन ने युवा मोर्चा को सौपी है। जिसके तहत ऊधमसिंह नगर जिले में कार्यक्रम का आयोजन काशीपुर के रूद्राक्ष गार्डन में किया जा रहा है। जिसमें जिलेभर के लगभग एक हजार सैनिकों व शहीद हुए सैनिको के आश्रितो को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए भाजयुमों द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केबिनेट मंत्री बंशीधर भगत शामिल होगे। इसके अलावा भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगे। उन्होने कहा कि सैनिको का बलिदान देश कभी नहीं भुला सकता है। सैनिको की वजह से ही हमारी सीमाएं सुरक्षित है और हम अपने घरों में सुरक्षित जी रहे हैं। कहा कि आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की ताकत लगातार बढ़ी है। देश की तीनों सेनाओं को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। सेना के जवान हर मोर्चे पर दुश्मनों को सब सिखाने के लिए तैयार है। कहा कि भाजपा सैनिकों व पूर्व सैनिकों का सम्मान हमेशा करती आई है।

भाजयुमों के जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने कहा कि भाजपा सैनिको का सम्मान करने वाली पार्टी है। काशीपुर में आयोजित इस कार्यक्रम की जो जिम्मेदारी पार्टी ने युवा वर्ग को सौपी है। उसको वह बखूबी निभाएंगे एवं कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। इसके लिए मंडल व जिला स्तर पर बैठक कर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रेस वार्ता के दौरान भारत भूषण चुघ, ललित मिगलानी, अमित नारंग, उदय वाष्र्णेय, उमेश पंत, मान सिंह कोरंगा, सुधीर सिंह, योगेश सिंह पानू, बबलू सागर आदि मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments