भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती के मौके पर 10 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने जगतपुरा स्थित बनवासी कन्या छात्रावास को सहायता स्वरूप अनाज भेंट किया। परिषद के अध्यक्ष राजकुमार बिंदल ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को गौवंश पशुओं के लिए चारा, दवाइयां व कैटल फीड गौशाला में उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने कहा कि भारत विकास परिषद पिछले कई वर्षों से जन सेवा के कार्य कर रहा है। शीत ऋतु में गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र वितरित किए जाते हैं। समाजसेवा के तौर पर विद्यालयों में गरीब परिवार के छात्र-छात्राओं को गणवेश व अन्य सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं। उन्होंने सभी से कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतने और सभी से वैक्सीनेशन कराने के साथ ही अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस मौके पर अखिल भारतीय बालिका छात्रावास प्रमुख वर्षा घरोटे, बनवासी कन्या छात्रावास प्रमुख कदाउले पामे, भारत विकास परिषद सचिव अमित गंभीर, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल, संयोजिका वर्तिका जिंदल, आनंद अग्रवाल, सोनू अनेजा, बबलू सागर, सीमा बिंदल, सानिया गंभीर, करन चंडोक आदि मौजूद थे।
भारत विकास परिषद संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती पर 10 जुलाई तक मनाएंगा सेवा पखवाड़ा
RELATED ARTICLES



