भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश की जयंती के मौके पर भारत विकास परिषद इकाई द्वारा आगामी 10 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा बनाने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत आज परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मोहल्ला जगतपुरा स्थित वनवासी कन्या छात्रावास को सहायता स्वरूप अनाज भेंट किया। परिषद के अध्यक्ष राजकुमार बिंदल ने बताया कि मंगलवार को प्रातः 9 बजे परिषद के सभी सदस्य गोवंश हेतु चारा दवाइयां व कैटल फीड गौशाला में वितरित करने पहुंचेंगे। इस दौरान समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने कहा कि परिषद द्वारा पिछले कई वर्षों से जन सेवा के कार्य कराए जाते हैं। शीत ऋतु में गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं। उन्होंने सभी से कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतने और सभी से वैक्सीनेशन कराने के साथ ही अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
इस मौके पर अखिल भारतीय बालिका छात्रावास प्रमुख वर्षा घरोटे, वनवासी कन्या छात्रावास प्रमुख कदाउले पामे, भारत विकास परिषद सचिव अमित गंभीर, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल, संयोजिका वर्तिका जिंदल, आनंद अग्रवाल, सोनू अनेजा, बबलू सागर, सीमा बिंदल, सानिया गंभीर, सचिन गंभीर, करन चंदोक व हरीश वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।



