Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandभाविप ने सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय को किये वेंच सेट भेंट

भाविप ने सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय को किये वेंच सेट भेंट

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भारत विकास परिषद रूद्रपुर इकाई द्वारा चलाये जा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत संगठन परिषद ने सरस्वती शिशु मंदिर लंगड़ाभोज गदरपुर में बच्चों के शिक्षण कार्य हेतु 16 बेंच सेट भेंट किये। इस दौरान समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कहा कि भारत विकास परिषद के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणा दायी है।

परिषद ने सामाजिक कार्यों की बदौलत अपनी अलग पहचान बनायी हैं। चाहे कोरोना काल हो या अन्य कोई आपदा परिषद ने हमेशा समाजहित में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद राष्ट्र हित और समाजहित की सोच के साथ काम कर रही है। श्री चुघ ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में परिषद ने बच्चों के पढ़ने और बैठने के लिए बैंच की व्यवस्था कर सराहनीय कार्य किया है। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजकुमार बिंदल ने कहा कि परिषद समाजसेवा के लिए समर्पित है। समाज के अलग अलग वर्गो को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिषद समाजसेवा के लिए भविष्य में भी समर्पित रहेगा। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी है। प्रधानाचार्य सुमन अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान व्यवस्थापक वीरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिरोही, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह फौगाट, विद्यालय के अध्यक्ष विशन सिंह, आचार्य कु. बबली, एडवोकेट आरपी सिंह, किशन सिंह, परिष्ज्ञद के सचिव सीए अमित गंभीर,संजय ठुकराल, सोनू अनेजा, सुभाष कथूरिया, राजेश बजाज, अजय सिंह, महेन्द्र सिंह सैनी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments