Saturday, March 28, 2026
HomeUttarakhandमंत्री गणेश जोशी ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान की...

मंत्री गणेश जोशी ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। मंत्री कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग गणेश जोशी ने डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन हेतु चल रही तैयारियों की गहनता से समीक्षा की।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव और अधिक उत्साह व उमंग के साथ मनाये जाने हेतु नागरिकों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने के लिए प्रोत्सातिह करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक द्वारा कपास, पॉलिस्टर, ऊन, रेशम, खादी बंटिंग से बने हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक खुले स्थानों पर, अपने घरों पर दिन-रात फहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि झण्डे को सम्मान से लगाने व उतारने के साथ ही सम्मान से झण्डे का फ्लैग कोड के अनुसार निस्तारण किया जाये। उन्होंने 15 अगस्त के बाद झण्डों के फ्लैग कोड के अनुसार निस्तारण हेतु शासकीय कार्यालयों, ब्लॉक कार्यालय, नगर पालिकाओें में जनता से झण्डा जमा करने हेतु काउण्टर लगाया जाये।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान, शान, सम्मान गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनपद में झण्डे को पूरे गौरव तथा सम्मान के साथ सीधा फहराया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पर्याप्त मात्रा में झण्डे उपलब्ध हों। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में अन्त्योदय परिवारों को निःशुल्क झण्डे उपलब्ध कराये जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि 13 अगस्त को एक ही समय पर पूरे जनपद में प्रभात फैरी निकाली जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में सर्वाधिक तिरंगे बनाने वाले स्वयं सहायता समूहों को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाये।

बैठक में जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने बताया कि जनपद में सभी 2 लाख 80 घरों पर ध्वजारोहण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक 01 लाख 50 हजार झण्डों की व्यवस्था की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जनपद में 17345 परिवारों को निःशुल्क झण्डे सहित डण्डे की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि नगर निकाय कर्यालयों, ब्लॉक कार्यालयों के साथ ही विभिन्न सरकारी कार्यालयों में झण्डे उपलब्ध कराये गये हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में डण्डे सहित झण्डे की कीमत 40 रूपये निर्धारित की गई है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments