भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला कार्यालय ट्रांजिट कैंप में भारत रत्न स्व. पं मदनमोहन मालवीय और भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर गरीबों को भोजन और फल मिष्ठान वितरण करने का फैसला लिया है।
जिला अध्यक्ष पं सुरेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज की तरफ से दोनों ही भारत रत्नों की जयंती पर भोजन और फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे की जाएगी। शर्मा के मुताबिक आयोजन में महासभा के सदस्यों समेत पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।



