भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में कार्यरत कार्मिको का आंदोलन अभी भी जारी है। अपनी मांगो को लेकर डटे कर्मचारी संगठन ने अपना रुख साफ करते हुए मांग पूरी न होने तक डटे रहने का निर्णय लिया है। आंदोलन पर बैठे संगठन के लोगो ने पूरे प्रदेश में अपने सहयोगियों से कार्य बहिष्कार की मांग की है। वही कर्मियों की हड़ताल से मनरेगा में पूरी तहर कार्य ठप्प रहा।
बता दे कि मनरेगा के कर्मचारी पिछले 22 दिनों से लंबित वेतन, विनियमिकरण, समायोजन और ग्रेड पे की मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे है। जिसके बाद कर्मचारियों को अपनी मांगो के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से ही आस है। बताया जा रहा है कि जल्द ही कर्मचारी अपनीे मांगो को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करेगे। हालांकि मुख्यमंत्री के निजी सचिव के आश्वासन दिए जाने पर संगठन को थोड़ी राहत जरूर मिली है।जिला मनरेगा अध्यक्ष कपिल गंगवार ने मांगो को जायज ठहराते हुए जल्द पूरा करने मांग की है।जिलाध्यक्ष कपिल ने बताया कि देहरादून में करीब 500 कार्मिक विरोध में प्रदर्शन कर रहे है। जिसकी वजह से केवल जिलेभर में लगभग 2 करोड़ 25 लाख का नुकसान हुआ है।



