भोंपूराम खबरी,दिनेशपुर- महिलाओ ने शराब बेचने और पीने वाले पियक्कड़ों को पकड़ने के बाद उन्हें खदेड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वही महिलाएं एक टीम बनाकर अभियान चलाकर शराबियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर रही है। इस संबंध में महिलाओं ने थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष से इनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की गई।
आपको बता दें कि शहर में शाम होती ही शराबियों की टोली खुलेआम और गैर कानूनी ढंग से विभिन्न चौराहों, खाने के होटलों, शराब के ठेकों के आस पास के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर जाम छलकाने का कार्य शुरु कर देती है। शराब के नशे में घुत पियक्कड़ों के द्वारा मारपीट व तोड़फोड़ आदि की घटनाओं को भी अंजाम दिया जाता है। इस दौरान पुलिस जब तक सूचना पर पहुंची है। तब तक शराबी फरार हो जाते हैं। पुलिस के अलावा अब शराबियों पर शिकंजा कसने के लिये महिलाओं की एक टीम तैयार हुई है। नज़रियों को खदड़ने के लिये आय दिन सुरक्षा को लेकर लाठी डंडों से लैस होकर शराबियों को पकड़ते हुए उन्हें पुलिस के हवाले करने का कार्य कर रही हैं। महिलाओ ने बताया कि 2 दर्जन से ऊपर महिलाओं की टीम इस कार्य को अंजाम देगी। बताया कि अभियान कानून के दायरे में रहकर चलाया जाएगा। वही इस दौरान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शराब बेचने और पीने वाले पियक्कड़ों की सूचना पुलिस को दे। तत्काल पुलिस उस पर उचित कार्यवाही करेगी।



