Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandमहिला एवं बाल विकास विभाग ने निकाली तिरंगा रैली, तिरंगा लगाने का...

महिला एवं बाल विकास विभाग ने निकाली तिरंगा रैली, तिरंगा लगाने का किया आह्वान

spot_img

भोंपूराम खबरीगदरपुर। बाल विकास परियोजना कार्यालय के दिशा निर्देशन में अमृत महोत्सव पर घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्तीओ सुपरवाइजरो और इंटर कॉलेज की बालिकाओं के द्वारा एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती गीता जोशी ,खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास की सुपरवाइजर तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाएं एबं बालिकाएं के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्तीओ के द्वारा विशाल तिरंगा रैली निकाली गई l रैली सकैनिया मोड़ स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय से शुरू होकर मजराशीला,सिनेमा रोड, मुख्य मार्ग एवं अनाज मंडी होते हुए वापस बाल विकास परियोजना कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता जोशी द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के साथ अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर नीमा विष्ट, हेमा कांडपाल,दीपा उप्रेती, प्रियंका आर्य ,सोहनी शर्मा, गीता पपोला, सुनीता ध्यानी,गीता सक्सेना सरोज अरोरा,आसमा,शाहिदा, शाइस्ता,आनंदी देवी, सुमन रानी,गायत्री सहित तमाम कार्यकर्ती मौजूद थी l

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments