भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर। बाजपुर में युवती की खरीद फरोख्त करने आये गैंग के आधार दर्जन लोगों को एंटीहूमिन टीम ने दबोच लिया। पकड़े गये लोगों में एक रुद्रपुर की युवती भी शामिल हैं। युवती को हरियाणा के लोगों ने 80,000 खरीदा था।
प्रभारी एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग युनिट के निरीक्षक बसन्ती आर्य के मुताबिक सूचना प्राप्त हुई थी कि काशीपुर बाजपुर क्षेत्र में कुछ महिलाओं व पुरुषों द्वारा दलाल (बिचौलिया) बनकर युवतियों की खरीद फरोख्त काफी समय से की जा रही है। आज एक युवती को हरियाणा में 80,000 रुपये ( अस्सी हजार रुपये) में बेचा जा रहा है। जो बाजपुर रेलवे स्टेशन पर खरीद व बेचने का काम कर रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी टांडा उज्जैन उ0नि0 जितेन्द्र कुमार को साथ लेकर एण्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम द्वारा संयुक्त पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन बाजपुर में दबिश देने पर मौके से 05 युवकों सहित 03 युवतियों को मानव तस्करी करते पकड़ा गया। जिसमें 02 युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो । पकड़े गये युवको द्वारा बताया गया कि वह हरियाणा से 80,000 रुपये में युवती को खरीदने के लिए बाजपुर आये थे। मौके पर युवती द्वारा बताया गया कि इन पकड़े गये युवक युवतियों द्वारा जबरन मेरा 80,000 रुपये में सौदा कर मुझे हरियाणा ले जाया जा रहा है। जो 02 व्यक्ति भागे हैं वह पैसा लेकर भाग गये हैं। मौके पर घटना में प्रयोग किये गये एक वाहन मारुती ईको कार व एक मोटर साईकिल स्पैलण्डर भी बराद हुए पकड़े गये व्यक्तियों में से एक युवती लक्ष्मी पत्नी मलकीत सिंह निवासी गंगानगर तिकोनिया जिला लखीमपुर खीरी उ0प्र0 हाल निवासी प्रीत बिहार रुद्रपुर उ. सि. नगर जो थाना रुद्रपुर में पंजीकृत एफ.आई.आर.नं. 428/21 धारा 279/337/353/370 भा.द.वि. में वांछित अभियुक्ता है। उक्त व्यक्तियों को मौके पर मानव तस्करी करते पाये जाने पर मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना बाजपुर में धारा 370/506 भा.द.वि. के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



