Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandमीना शर्मा ने आजाद नगर में कांग्रेस के पक्ष में किया प्रचार 

मीना शर्मा ने आजाद नगर में कांग्रेस के पक्ष में किया प्रचार 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा है कि वर्ष 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए जनता स्वयं आगे आएगी। कहा कि भाजपा सरकार जनता की आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतरी है इसलिए उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

शर्मा आजाद नगर पश्चिमी उत्तरी क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रही थी। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। घर-घर मतदाताओं से मिलती शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कहा कि वर्तमान में परिवर्तन की लहर चल रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी सफलता के साथ राज्य में अपनी सरकार बनाएगी। जिसके बाद प्रदेश में ह्न्समास्याओं का अंत होगा। इस दौरान निगम पार्षद सुशील मंडल, महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, डॉ सुमित राय, राकेश यादव, राम भरोसे लाल, नितिन कुमार, राकेश गंगवार, दुर्गा प्रसाद, अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments