भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। उधम सिंह नगर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा ने कहा कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे होने पर इस दिन कोई अन्य कार्यक्रम न होकर महज सेवा कार्य किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व से मिले दिशा निर्देश के अनुसार जिले में भी सभी विधायक अपने क्षेत्रों में दो -दो गावं का दौरा कर वहां सेवा कार्य करेंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ता भी अपने सम्बंधित गाँवों में पहुंचकर सेवा कार्य करेंगे।यहाँ पीड़ितों और जरुरतमन्दो की सेवा, कोरोना काल में मास्क, सेनिटाइजर, राशन आदि जरुरत के हिसाब से वितरित की जाएगी।
अरोड़ा ने बताया कि युवा मोर्चा को रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त पार्टी के सभी अनुषांगिक मोर्चे ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए दिन रात जुटे हैं। लोगो को आरटीपीसीआर टैस्ट के लिए विश्वास का वातावरण बनाकर उन्हें तैयार करना और जरुरी होने पर उनको होम आइसोलेशन में दवा किट आदि स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर कार्य कर रहे हैं। अरोड़ा ने कहा कि स्थिति बदल रही है और कोरोना संक्रमण दर भी कम हो रही हैं, लेकिन अभी हमें और अधिक सतर्क रहने की जरुरत है। कहा कि उतराखण्ड कोरोना को निश्चित रूप से हरायेगा और इसके लिए सभी को सामूहिक रूप से जरुरतमन्दो की मदद को आगे आना होगा।



