Thursday, March 19, 2026
HomeUttarakhandयुवक की पीटने से हुई मौत

युवक की पीटने से हुई मौत

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। लोगो द्वारा ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र निवासी युवक की पीटने से मौत हो जाने का मामला प्रकाश में है। स्कूटी सवार दोस्त युवक को घर के बाहर छोड़कर चले गए। परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की इस तरह मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।

जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र की सुभाष कॉलोनी निवासी राजू काश्यप को देर रात स्कूटी सवार दो दोस्त उसके घर के बाहर चले गए। जिसके बाद परिजनों ने देखा कि युवक की हालत बहुत खराव है। उसे बुरी तरह मारा पीटा गया था। जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वही परिजनों ने युवक की लोगो द्वारा पिटाई करने से मौत हो जाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि युवक नशे आदि था। गुरुवार देर रात वह सिडकुल में खड़े ट्रको से सामान चोरी कर रहा था। जिसपर ट्रक चालकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अधमरा होने और उसे छोड़ दिया गया। जिसके बाद उसके दोस्त उसे स्कूटी से घर के बाहर छोड़ गए थे। वही युवक के भाई का कहना था कि युवक को गुरुवार देर रात एक फ़ोन आया था। जिसके बाद युवक घर से गया था और जब लौटा तो अधमरी हालात में था। मामले में युवक के पिता गंगाराम कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पंतनगर थाना अध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर कार्यवाही की जा रही है। साथ ही कुछ ट्रक चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments