Sunday, January 18, 2026
HomeUttarakhandयौन शोषण के आरोप में जसपुर कोतवाल को डीजीपी ने किया निलंबित

यौन शोषण के आरोप में जसपुर कोतवाल को डीजीपी ने किया निलंबित

spot_img

भोंपूराम खबरी। महिला के यौन शोषण के आरोप में पुलिस महानिदेशक ने जसपुर कोतवाल अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं इस मामले की जांच के निर्देश भी दिए हैं। आपको बताते चलें कि जसपुर कोतवाल अशोक कुमार पूर्व में किच्छा कोतवाली के निरीक्षक थे, जहां उन पर कांग्रेसियों के उत्पीड़न का आरोप लगा था। विधायक तिलकराज बेहड़ के सदन में मामला उठाने के बाद उनका तबादला किच्छा से जसपुर कर दिया गया था। अब निरीक्षक अशोक कुमार एक महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे हैं। सूत्रों की मानें तो यह महिला पुलिस महानिदेशक के समक्ष पेश हुई थी और उसने पुख्ता सबूत भी उपलब्ध कराए थे। इसमें एक वीडियो भी शामिल है, जिसमें निरीक्षक अशोक कुमार महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments