Saturday, March 21, 2026
HomeUttarakhandरविवार को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा नेट्टा डिसूजा रुद्रपुर में 

रविवार को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा नेट्टा डिसूजा रुद्रपुर में 

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा नेट्टा डिसूजा रविवार को रुद्रपुर के अंबेडकर पार्क में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी। जानकारी देते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डिसूजा के साथ उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी परमिंदर कौर, रुद्रपुर विधानसभा की प्रभारी अमिता भूषण और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश तमाम समस्याओं से जूझ रहा है लेकिन डबल इंजन की भाजपा सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं 3-3 मुख्यमंत्री बदलने वाली भाजपा सरकार नाकाम साबित हुई है। जनता का रुझान कांग्रेस की ओर है और इस बार प्रदेश में परिवर्तन होना तय है। प्रत्येक बूथ पर 10-10 महिलाओं को तैनात किया जाएगा। गत दिवस देहरादून में राहुल गांधी की जनसभा हुई थी जो ऐतिहासिक रही। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा उत्तराखंड के लोगों में उत्साह की लहर है और राज्य में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी ।महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से जनता तंग आ चुकी है। आम आदमी पार्टी का कोई धरातल नहीं है वह भाजपा की बी टीम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्राथमिकता से सम्मान किया जाएगा ।महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मोनिका ढाली ने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है ।महिलाएं महंगाई से त्रस्त हैं और हर बूथ पर सक्रिय रहेंगी ।इस दौरान चेतन भट्ट, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments