Wednesday, March 18, 2026
HomeUttarakhandराजेश शुक्ला ने भाजपा के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की...

राजेश शुक्ला ने भाजपा के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात

spot_img

भोंपूराम खबरी,देहरादून। किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से देहरादून में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। पूर्व विधायक ने उनका स्वागत करते हुए भाजपा को मजबूत बनाने का भरोसा जताया। सोमवार को हुई मुलाकात के दौरान भट्ट ने कहा कि उन्होंने अपने सहयोगियों व वरिष्ठों से हमेशा नया और बेहतर सीखने का प्रयास किया है। आज पार्टी शीर्ष नेतृत्व नें उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे सभी के सहयोग से निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में उन्हें सभी का सहयोग व मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने पार्टी के सभी वरिष्ठ व कनिष्ठजनों से आगामी नगर पालिका, पंचायत व लोकसभा चुनाव में जोर शोर से जुटने का अह्वान किया। पूर्व विधायक शुक्ला ने उन्हें बधाई देकर कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से राज्य के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। दोनों के बीच संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को किच्छा विधानसभा आने का न्यौता भी दिया है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments