Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandराज्य के सबसे विशाल तिरंगा स्थापना को तैयारियां जोरों पर 

राज्य के सबसे विशाल तिरंगा स्थापना को तैयारियां जोरों पर 

spot_img
भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। गांधी पार्क में स्थापित होने जा रहे राज्य के सबसे विशाल व 181 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों जोर शोर से चल रही हैं। विधायक राजकुमार ठुकराल ने एक स्थानीय होटल में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की।
विधायक ठुकराल ने कहा कि शहर के गांधी पार्क में विशाल राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की मांग शहर के सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार की जा रही थी। जनभावनाओं को देखते हुए उन्होंने विधायक निधि से तिरंगा स्थापित करने के लिए धनराशि जारी कराई। 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज स्थापना के लिए शिलान्यास किया गया था। महज  करीब डेढ़ माह के भीतर ही स्थापना का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। तिरंगा स्थापना का कार्य अंतिम चरण में है। इसके लोकार्पण के लिए 2 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गयी है। कहा कि गांधी पार्क में सबसे ऊंचा तिरंगा स्थापित होने से इस इस पार्क का महत्व अब और बढ़ जायेगा। कहा कि तिरंगा लोकार्पण के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जायेगा। इस अवसर पर बाईक रैली भी निकाली जायेगी। विधायक राजकुमार ठुकराल ने कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में दूधिया बाबा सन्यास आश्रम के महंत स्वामी शिवानंद महाराज जी महाराज, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे, वरिष्ठ भाजपा केके दास, हरीश जल्होत्रा, हरीश भट्ट, प्रसादी लाल कोली, सुरेश कोली,ठाकुर जगदीश सिंह, हिमांशु शुक्ला, सुशील यादव, शालिनी बोरा, मीना शर्मा, ममता राठौर, श्वेता मिश्रा, फरजाना बेगम, लक्ष्मी रस्तोगी, वीरेंद्र सिंह सामंती, प्रदीप त्यागी, गुरदीप गाबा आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments