भोंपूराम खबरी, देहरादून।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य के पत्रकारों को कोविड-19 में फ्रंटलाईन वर्कर मानते हुए उनके लिए वैक्सीनेशन की आयु प्रतिबंध की सीमा समाप्त कर दी है। अब राज्य के पत्रकारों का बिना आयु प्रतिबंध के वैक्सीनेशन होगा। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के दौरान पत्रकार साथियों ने फ्रंटलाईन वॉरियर के रूप में सही सूचनाओं का सम्प्रेषण, जागरूकता एवं अन्य प्रचार-प्रसार के कार्य किये है। इसलिए उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य में पत्रकारों, मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों और सूचना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों का फ्रंटलाईन वर्कर्स की भांति बिना किसी आयुसीमा की प्रतिबंध से वैक्सीनेशन करवाने की व्यवस्था की जाए। इसके लिए देहरादून सहित प्रत्येक जनपद में कुछ वैक्सीनेशन सेंटर चिन्हित किए जाए।



