Saturday, March 28, 2026
HomeUttarakhandराष्ट्रीय ध्वज फहराकर मनाएं आजादी की 75 वीं वर्षगांठ गुलाम गोस

राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मनाएं आजादी की 75 वीं वर्षगांठ गुलाम गोस

spot_img

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाए जाने को लेकर नगर पालिका की ओर से एक तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस ने सभी से 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक अपने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

बुध बाजार स्थित कंबोज धर्मशाला में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत पालिकाध्यक्ष गुलाम गोस एवं अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार सक्सेना के नेतृत्व में पालिका कर्मियों एवं सभासदों के द्वारा एक तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली मुख्य बाजार सकैनिया मोड़, गूलरभोज रोड, पंजाबी कॉलोनी,अनाज मंडी, दिनेशपुर मोड होते हुए वापस पहुंची इस दौरान बाइक सवारों ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में ‘हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा’ का जयघोष करते हुए रैली का आगाज किया गया। रैली के समापन पर पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस के द्वारा क्षेत्रवासियों से अपने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील की गई। रैली में पालिका के सभासदों के अलावा दर्जनों पालिकाकर्मियों ने सहभागिता की l

 

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments