भोंपूराम खबरी, अमृत विचार,रुद्रपुर। कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर संयुक्त रूप से कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष हिमांशु गाबा और प्रदेश मीडिया कॉर्डिनेटर प्रीत ग्रोवर ने प्रेस वार्ता कर देहरादून में हुई विजय सम्मान रैली के को ऐतहासिक बताया और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही।
उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने बांग्लादेश निर्माण के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाली इस विजय सम्मान रैली में जनरल बिपिन रावत जी के चित्र को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को प्रियदर्शनी सैन्य सम्मान देकर सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड से उनके बलिदान के रिश्ते को याद करते हुए कहा कि जिस तरह उत्तराखंड के हजारों परिवारों ने देश के ऊपर शहीद कुरबान किये हैं, इसी तरह उनके परिवार से भी उनकी दादी और पिताजी भी देश के ऊपर कुरबान हुए हैं।
राहुल गांधी ने ये भी कहा कि अमेरिका जैसे बड़े देश को अफगानिस्तान से युद्ध लड़ते हुए 20 साल हो गए लेकिन 1971 में हमने पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 13 दिन में युद्ध जीत लिया था और पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के अद्भुत नेतृत्व और सेना के शौर्य पराक्रम से ही ये संभव हो सका था।
राहुल गांधी ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज की सत्ता दो तीन पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रही है, उन्होंने कहा कि तीन काले कृषि कानून, किसानों को खत्म करने के लिए थे लेकिन किसान एकजुटता से उसके खिलाफ खड़े रहे और प्रधानमंत्री को हाथ जोड़कर उन कृषि कानूनों को वापस लेना पड़। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार रहेगी तो पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते रहेंगे, युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता है। राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज और टैंक खरीदने से देश मजबूत नहीं होता है, देश जब मजबूत होता है जब देश का प्रत्येक नागरिक मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि इंदिरा के समय में देश सबसे ज्यादा मजबूत था। राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वाराणसी में देखकर ऐसा लगा कि पूरे विश्व में सिर्फ एक व्यक्ति नरेंद्र मोदी ही है जिन्होंने गंगा स्नान किया है। वहाँ राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ को भी जाने की अनुमति नही दी गई।



