Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandरुद्रपुर की रेल सवारियां हुई आधी, घटी कमाई

रुद्रपुर की रेल सवारियां हुई आधी, घटी कमाई

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान रुद्रपुर से जाने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनों में से तीन ट्रेनें ही चलाई जा रही थी। लेकिन कोरोना नियंत्रण के साथ रुकी हुई अन्य तीन ट्रेनों को भी चलायमान कर दिया गया है। हालांकि पैसेंजर ट्रेनों को फिलहाल शुरू नहीं किया गया है।

बता दें कि 11 और 14 जून से सभी एक्सप्रेस ट्रेन चलने के बावजूद शहर से पहले की अपेक्षा आधी सवारियां आ रही है। जिससे रेलवे को रोजाना आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है |
कोरोना के कारण लोग पहले ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने से गुरेज कर रहे थे। जिसे देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए सभी तरह से सुरक्षा देने की व्यवस्था की। बावजूद इसके लोग अभी भी ट्रेनों में यात्रा नहीं कर रहे है। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक डीएस मेहतोलिया ने बताया कि कोरोना के चलते अभी भी लोग सफर करने से परहेज कर रहे है। जिसके चलते पहले जहां रोजाना तीन सौ यात्री प्रतिदिन यात्रा करते थे आज वही संख्या घटकर 150 के करीब रह गयी है। उन्होंने बताया कि यात्रियों के संख्या घटने से प्रतिदिन की आय भी घट रही है। आमतौर पर जहां प्रतिदिन की कमाई एक लाख के पार की होती थी वही बीते तीन दिनों की औसत कमाई लगभग 55 हजार की है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments