Friday, June 20, 2025
HomeUttarakhandउद्योगपति रमेश मिड्डा को मिला बिजनेस लीडर अवार्ड

उद्योगपति रमेश मिड्डा को मिला बिजनेस लीडर अवार्ड

भोंपूराम खबरी। देहरादून।प्रदेश के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित करते हुए उन्हें अवार्ड प्रदान गया। देहरादून में ऑप्टिमल मीडिया सॉल्यूशन द्वारा एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह एवं अभिनेत्री पूजा चोपड़ा ने सेवा, शिक्षा, सुरक्षा, पर्यावरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले करीब 60 लोगों को सम्मानित करते हुए उन्हें इंस्पिरेशन लीडर का अवार्ड सौंपा। राज्यपाल ने उद्योग जगत में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले रूद्रपुर के समाजसेवी रमेश मिड्डा को भी सम्मानित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देते हुए बिजनेस लीडर का अवार्ड प्रदान किया। बता दें कि रमेश मिड्डा होटल इंडस्ट्रीज,प्लाईवुड इंडस्ट्रीज सहित समाज सेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। इसके साथ ही धार्मिक कार्यों में भी श्री मिड्डा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सम्मान समारोह में राजेंद्र पाल सिंह, मोहित यादव, विकास जिंदल, देवेंद्र जिंदल, योगेश जिंदल, अतुल आसावा सहित प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि करने वाले कई लोगों को सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments