Wednesday, March 18, 2026
HomeUttarakhandरुद्रपुर के मनोज ने दुबई में जीता स्वर्ण

रुद्रपुर के मनोज ने दुबई में जीता स्वर्ण

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। दुबई पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2021 में एक बार फिर रुद्रपुर क्षेत्र के अर्जुन अवार्ड विजेता खिलाड़ी मनोज सरकार ने कांस्य व स्वर्ण पदक अर्जित कर राज्य के साथ ही देश का मान बढ़ाया है। जानकारी देते हुए क्रीड़ाधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल डॉ नागेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि फाजा, दुबई पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में मनोज सरकार ने पैरा बैडमिंटन पुरुष एकल एसएल स्पर्धा में कांस्य पदक व पुरुष युगल एसएल3-एसएल4 में स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति प्रो. एनकेजोशी सहित तमाम खेल संघठनो के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों ने बधाई दी। ज्ञात हो कि मनोज सरकार कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के पूर्व छात्र व पैरा बैडमिंटन चैंपियन भी रहे है। कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी ने कहा कि मनोज सरकार की वापसी पर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कराटे एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर के अध्यक्ष भूपेश चंद्र दुम्का ने बधाई देते हुए कहा कि मनोज सरकार के खेल जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर आरपी शर्मा, डीडी जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी राशिका सिद्दीकी, पुरन चंद्र जोशी, विजय गिरधर, सुभाष छाबरा, पवन सहगल, गिरीश चंद्र पाठक, भूपेश चंद्र दुम्का, राजेश कुमार, अंकुश रौतेला, लोकेव्ह पांडेय, राजेन्द्र कुमार, नवनीत राव, धीरज चौधरी, राजकुमार श्रीधर, अनिल सिंह, कमल सिंह, भारत भूषण चुघ, ऋषि पाल भारती, शंकर सिंह बसेरा, किशोर सिंह,केनेथ लाल, सहित अनेको लोगों ने मनोज को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments