Sunday, March 22, 2026
HomeUttarakhandरुद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद शुरू

रुद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद शुरू

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मेयर रामपाल सिंह और मुख्य नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट ने कवायद शुरू कर दी है। इसी परिप्रेक्ष्य में मेयर और मुख्य नगर आयुक्त ने देहरादून स्मार्ट सिटी कमांड ऑफिस का दौरा कर जानकारी ली। मेयर रामपाल सिंह ने देहरादून के जिला अधिकारी एवं देहरादून स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आईएएस आशीष श्रीवास्तव से स्मार्ट सिटी की योजना को धरातल पर उतारने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान शहर के कूड़ा निस्तारण हाईटेक प्रोजेक्ट को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। श्रीवास्तव ने बताया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जीपीएस नेविगेशन ट्रेकिंग सिस्टम से कूड़ा उठाया जाएगा। हर घर के आगे क्यूआर कोड को कूड़ा कलेक्शन करने से पहले स्कैन किया जाएगा। इसके अलावा शहर सुंदर बनाने के लिए अंडरग्राउंड केबलिंग की जाएगी। शहर में बिजली की लाइनों के साथ साथ टेलीफोन की लाइन को भी अंडरग्राउंड फाइबर लाइन से कवर किया जाएगा। 500 छात्र छात्राओं के बैठने के लिए मॉडर्न लाइब्रेरी ई पत्रिका, किड्स जोन,सीवर लाईन और ट्रीटमेंट प्लांट, ड्रेनेज प्लान, ग्रीन बिल्डिंग जिसमें सभी शासकीय कार्यालय होंगे। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन एवं इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन जैसी कई हाईटेक सुविधाएं स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शामिल हैं।
स्मार्ट सिटी को लेकर अध्ययन करके दून से वापस लौटे मेयर सिंह ने बताया श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में देहरादून स्मार्ट सिटी की कवायत तीव्र गति से गतिमान है उसी तर्ज पर रुद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का उनका सपना है। जमीनी दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रशासनिक और राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ शहर की जनता का सहयोग भी जरूरी होगा तभी रुद्रपुर विकास मॉडल के रूप में विकसित हो पायेगा।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments