Sunday, June 22, 2025
HomeUttarakhandरुद्रपुर नवनिर्वाचित भाजपा विधायक शिव अरोरा ने अपने घोषणा पत्र की पुनरावर्ती

रुद्रपुर नवनिर्वाचित भाजपा विधायक शिव अरोरा ने अपने घोषणा पत्र की पुनरावर्ती

भोंपूराम, ख़बरी,रुद्रपुर। सिटी क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में रुद्रपुर को विकसित करने के लिए नवनिर्वाचित भाजपा विधायक शिव अरोरा ने चुनाव से पहले अपना अपना विजन पेश किया। जिसमें उन्होंने कहा कि रुद्रपुर की जनता के लिए वो पूरी ताकत के साथ काम करेंगे। उन्होंने 20 हजार परिवारों को नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलाने की बात कही। जिसमे किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नही लगाने होंगे। उन्होंने बताया कि ट्रांजिट कैंप में रहने वाले लोगों को दान भूमि पर भी मालिकाना हक दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में आई बाढ़ दुबारा न आये इसके लिए रुड़की आईआईटी के साथ मिलकर काम करने की बात कही। शिव अरोरा ने बताया कि केवल पेनकिलर की तरह मुआवजा देकर अपनी जिम्मेदारियों से मुंह नही मोड़ा जा सकता। कहा कि बस अड्डे को मल्टी स्टोर पार्किंग बनाकर जाम की समस्या ने निजात मिल सकती है। अरोरा ने कहा कि आईएसबीटी के लिए मौजूदा भूमि बेहद कम है। सीवर लाइन प्रोजेक्ट भी लाने की योजना बनाई जा सकती है। उन्होंने ट्रंचिंग ग्राउंड को कुछ ही महीनों में हटाया जायेगा जिसे सबसे बड़ी प्राथमिकता के आधार पर काम किया जायेगा। उन्होंने 10 से 12 एकड़ भूमि पर खेल और सैर सपाटे की व्यवस्था के लिए एक गतिविधि केंद्र बनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि देश मे उत्तराखंड पहला राज्य होगा जिसमें दो एम्स की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि छोटे इलाज के लिये छोटे अस्पतालों पर काम किया जायेगा। अरोरा ने शहर में बाई पास न होना अब तक रहे जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी रही है। अरोरा ने देहरादून की तरह रुद्रपुर में बढ़े शिक्षण संस्थानों को स्थापित करने की बात कही। इलडब्लूएस मकानों द्वारा गरीबों को घर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि 25 हजार ईडब्ल्यूएस मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला समूह के माध्यम से 5 लाख तक के ऋण देने की बात कही। उन्होंने सब्जी मंडी बनाने की बात कही। उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की बात करते हुए कहा कि एक विद्यायक के नाते केवल सड़के बनाना ही काम नही है। बल्कि सरकारी कामों के लिये दफ्तरों के चक्कर लगाने वाले लोगों के लिए सुविधा केंद्र की व्यवस्था किये जाने की बात कही।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments