Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandरुद्रपुर महिला कांग्रेस कमेटी की मोनिका ढाली बनी अध्यक्ष

रुद्रपुर महिला कांग्रेस कमेटी की मोनिका ढाली बनी अध्यक्ष

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा और प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और पूर्व विधायक सरिता आर्य ने रुद्रपुर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर मोनिका ढाली को मनोनीत किया है। उनके इस मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं विशेषकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के आवास पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की नव मनोनीत अध्यक्ष मोनिका ढाली को मनोनयन पत्र सौंपकर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलाने में कारगर भूमिका निभाने के लिए कहा। कार्यक्रम के दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा, महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष चेतन भट्ट ,निगम पार्षद प्रीति साना ,निगम पार्षद बबीता बैरागी,बीना बेहड़ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments