भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर- शहर में केसरी फ्रूट्स एंड ड्राई फ्रूट्स के नाम से एक शाप खुल गई ।जिसका शुभारंभ विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया और दुकान स्वामी हिमांशु मिड्ढा और राजीव मिड्ढा को शुभकामनाएं दी है। विधायक ठुकराल ने कहा रुद्रपुर शहर विकास के पथ पर अग्रसर है और नित्य नए प्रतिष्ठान खुल रहे हैं जिसका लाभ शहर की जनता को मिलेगा। दुकान स्वामी हिमांशु ने बताया कि उनके यहां हर तरह का ड्राई फ्रूट और फ्रूट उपलब्ध है। साथ ही जन्म दिवस को लेकर विभिन्न आइटम भी है। दुकान पर विभिन्न प्रकार का जूस और स्वादिष्ट चाट उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान संजय ठुकराल ।विक्की आहूजा। सोनू खुराना ।विक्की मुंजाल ।विकास शर्मा ,सोनू चुघ, हरविंदर सिंह हरजी, जोमी चांडा, नरेंद्र अरोरा, बॉबी टुटेजा, सोनू अनेजा ,मनोज छाबड़ा, देवेंद्र शाही, राहुल सरीन, रोहित खुराना मौजूद थे।
रुद्रपुर में खुली केसरी फ्रूट्स एंड ड्राई फ्रूट्स शॉप
RELATED ARTICLES



