भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन द्वारा पेड़ सेवा अभियान के तहत दो दर्जन पौधे रोपे गए। अभियान की शुरुआत जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने गुड़हल का पौधा रोपित कर किया।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने हेतु पौधरोपण व उनका रखरखाव अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान पर्यावरण हेतु अच्छी पहल है। फाउंडेशन अध्यक्ष विजय आहूजा ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष 2 हजार पौधे रोपित किए जाते हैं। साथ ही इनका रखरखाव भी संस्था द्वारा किया जाता है। अभियान के दौरान सदस्यों ने कलक्ट्रेट के सामने स्थित पट्टी पर नीम, गुलहर, बॉटम ब्रश, कचनाल, सेमल आदि प्रजातियों के दो दर्जन से अधिक पौधे रोपित किए। पौधारोपण में सुनील आर्य, राजीव कामरा, मुनिन्दर सिंह, आलोक जैन, उमंग जैन, कंचन ,रुनु शर्मा, उन्नति जैन, लक्की जैन आदि सदस्य मौजूद थे।



