भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रुद्रपुर रोडवेज को आईएसबीटी का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। कुछ माह से कई इमारतों को ध्वस्त कर कुछ कार्यालयों का स्थानांतरण भी किया गया है। जिसमे दुकानें भी शामिल है। फिलहाल खुदाई के काम के चलते अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे के निर्माण का कार्य रुका हुआ है। आने वाले दिनों में जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
करीब डेढ़ हेक्टयेर में चल रहा आईएसबीटी का निर्माण कार्य शुरू में काफी तेजी से कार्य किया जा रहा था। जिसमे कई कार्यालयों समेत रोडवेज की स्टालों का भी स्थानांतरण कर दिया गया। रोडवेज के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि हाल ही रोडवेज के स्टोर की इमारत को ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि खुदाई की अनुमति न मिल पाने के चलते कुछ दिन से काम में अवरोध आ गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जल्द ही काम शुरू किया जा सकता है।



