भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड में भाजपा द्वारा गुरुवार को 2विधानसभा चुनाव के 59 प्रत्याशियों की सूची जारी किए जाने के बाद तराई में सबसे हॉट मानी जाने वाली रुद्रपुर सीट पर असमंजस बरकरार है।
सूत्रों की माने तो सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट लगभग कट चुका है। वहीं अब इस दौड़ में भाजपा की कद्दावर महिला नेत्री मधु राय और भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का नाम रह गया है। दिल्ली पदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के रुद्रपुर से संभावित प्रत्याशी के तौर पर महिला नेत्री मीना शर्मा का नाम आने से भाजपा हाईकमान इस सीट पर महिला को टिकट देने की सोच रहा है।
बता दें कि मधु राय लगभग ढाई दशकों से भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता हैं और संगठन में विभिन्न दायित्व निभा चुकी हैं। उनको टिकट मिलने से भाजपा के महिलाओं को तवज्जो देने के दावे को भी बल मिलेगा।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा टिकट की रेस में अभी सबसे आगे बने हुए हैं। शाम तक रुद्रपुर सीट की स्थिति साफ हो जाएगी। इसी ऊहापोह के बीच वर्तमान विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी अपने घर पर एक प्रेस कांफ्रेंस आहूत की है।



