Friday, June 20, 2025
HomeUttarakhandरूद्रपुर की तनिष्का को पुलिस महानिदेशक ने किया सम्मानित किया गया

रूद्रपुर की तनिष्का को पुलिस महानिदेशक ने किया सम्मानित किया गया

रूद्रपुर। रूद्रपुर निवासी तनिष्का बजेठा को उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने सम्मानित किया। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने तनिष्का को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

बता दें कि उत्तराखंड पुलिस सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और उससे बचने और स्थानीय लोगों को इन अफवाहों से बचाने के लिए अब समाज से जुड़े लोगों की मदद ले रही है, इस कार्य के लिए प्रत्येक जनपद से डिजिटल वॉलिंटियर्स चयनित किए गए हैं। डिजिटल वॉलिंटियर्स व्हाट्सऐप व सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर नजर रखते हैं और किसी भी अफवाह का तत्काल खंडन करते हैं। साथ ही इस सम्बंध में पुलिस की सूचना को स्थानीय लोगों तक पहुंचाते हैं, जिससे कि अफवाहों का खंडन समय पर हो सके।

ऊधमसिंह नगर में भी रूद्रपुर निवासी तनिष्का बजेठा द्वारा सोशल मीडिया पलेटफार्मो पर नजर रखते हुए पुलिस का सहयोग कर सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाह और उससे बचने के लिए लोगों को जागरूक किया। साथ अफवाहों का खंडन किया गया व पुलिस के मानवीय कार्यों को समाज के समक्ष सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी किया गया। इनके इस कार्यो को देखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा पुलिस मुख्यालय देहरादून मे ’प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments